नार्मल शुगर लेवल कितना होता है?

आज के ज़माने में डायबिटीज (diabetes) एक बहुत ही आम परेशानी बन गयी है। भारत के लगभग 8% लोग डायबिटीज की परेशानी से गुज़र रहे हैं। शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़े होने की समस्या को डायबिटीज या मधुमेह कहा जाता है। पर नार्मल शुगर लेवल कितना होता है ?

बढ़ा हुआ ब्लड शुगर लेवल आपके शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है जो बाद में चल कर बहुत सारी बीमारियों का कारण बन सकता है। 

इस लेख के माध्यम से मैं आपको बताना चाहता हूँ कि हमारे शरीर में नार्मल ब्लड शुगर लेवल कितना होता है और कितना शुगर बढ़ने पर हम उससे मधुमेह या डायबिटीज कहेंगे।  

नार्मल शुगर लेवल कितना होना चाहिए?

आइये जानते हैं की नार्मल ब्लड शुगर लेवल कितना होता है। 

  • नार्मल फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल यानी कि खाना खाने से पहले नापा गया शुगर 80-100 mg/dl तक होना चाहिए। 
  • खाना खाने के एक दम बाद ब्लड शुगर लेवल 170-200 mg/dl  तक नार्मल है।  
  • खाना खाने के 2-3 घंटे बाद ब्लड शुगर लेवल 120-140 mg/dl तक होना चाहिए ।

हमारे शरीर में लगातार शुगर बनता भी है और टूटता भी है। इन सब प्रक्रियाओं की वजह से ही हमारे शरीर में ब्लड शुगर एक नार्मल रेंज में रहता है।  हमारे शरीर में ब्लड शुगर लेवल की कोई एक संख्या नहीं बताई जा सकती। क्युकि वह एक नार्मल रेंज में पूरे दिन में बढ़ता और घटता रहता है। 

आपका ब्लड शुगर लेवल इस बात पर भी निर्भर करेगा की आपने टेस्ट कब किआ है। अगर आप खाना खाने से पेहले अपना शुगर नापेंगे तो वो कम आएगा लेकिन अगर खाना खाने के बाद नापेंगे तो ब्लड शुगर बढ़ा हुआ आएगा। 

डायबिटीज में शुगर लेवल कितना होना चाहिए?

नीचे लिखे ब्लड शुगर लेवल को इम्पेरेड ग्लूकोस टॉलरेंस  (impaired glucose tolerance) या प्री-डायबिटिक स्टेज (pre diabetic stage) कहा जाता है। 

  • खाना खाने से पहले नापा गया ब्लड शुगर 101-125 mg/dl तक होना चाहिए। 
  • खाना खाने के एक दम बाद ब्लड शुगर लेवल 190-230 mg/dl  तक होना।  
  • खाना खाने के 2-3 घंटे बाद ब्लड शुगर लेवल 140-160 mg/dl तक होना चाहिए।

अगर आपका ब्लड शुगर लेवल इससे ज़्यादा आता है तो आपको डायबिटिक कहा जाता है। 

डायबिटीज कहे जाने के लिए आपका ब्लड शुगर लेवल नीचे दिए गए मुल्ये जितना होना चाहिए। 

  • खाना खाने से पहले नापा गया ब्लड शुगर 126 mg/dl से ज़्यादा होना चाहिए। 
  • खाना खाने के एक दम बाद ब्लड शुगर लेवल 220-300 mg/dl  तक होना।  
  • खाना खाने के 2-3 घंटे बाद ब्लड शुगर लेवल 200 mg/dl से ज़्यादा होना चाहिए।

डायबिटीज में आपके शरीर में शुगर का लेवल बढ़ जाता है। पर नार्मल ब्लड शुगर लेवल से बढे हुए शुगर को हमेशा मधुमेह नहीं कहा जाता है। 

नार्मल शुगर लेवल और डायबिटीज के बीच में एक अवस्था और होती है जिसको इम्पेरेड ग्लूकोस टॉलरेंस (impaired glucose tolerance) या प्री-डायबिटिक स्टेज (pre diabetic stage) कहा जाता है। 

इस अवस्था में आपके शरीर का शुगर लेवल नार्मल से बढ़ा हुआ होता है परन्तु अभी उतना बढ़ा नहीं होता है की उसे डायबिटीज कहा जा सके। इस स्टेज से शुगर को कंट्रोल करना डायबिटिक स्टेज से ज़्यादा आसान होता है। 

डायबिटीज और शुगर लेवल चार्ट 

डायबिटीज में बढ़ा हुआ ब्लड शुगर लेवल हमारे शरीर के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। शुरू में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से इंसान में कोई खास लक्षण नहीं दिखते हैं इसलिए लोग बढे हुए ब्लड शुगर लेवल को हलके में ले लेते हैं।

परन्तु बढ़ा हुआ ब्लड शुगर धीरे धीरे आपके शरीर के कई अंगों जैसे दिल, किडनी, दिमाग आदि को बहुत नुक्सान पहुंचता है। इससे आगे चल कर आपको कई जान लेवा बीमारियाँ जैसे हार्ट अटैक, दिमाग का दौरा, किडनी फेलियर इत्यादि का खतरा बढ़ जाता है। 

शरीर में बहुत ज़्यादा शुगर लेवल बढे होने से आपको दौरा भी आ सकता है। 

इसलिए बहुत आवश्यक होता है कि ब्लड शुगर लेवल बढ़ा होने पर तुरंत अपने डॉक्टर को दिखाए और सही इलाज शुरू करें। ब्लड शुगर लेवल को नार्मल स्तर पर रखना आपकी सेहत के लिए बहुत ज़रूरी है। 

जितना ज़्यादा ब्लड शुगर लेवल बढ़ा होगा शरीर में, उतना ही बीमारी, और यहाँ तक कि जान जाने का खतरा भी उतना ही ज़्यादा होता है। 

निम्न लिखित तालिका में बताया गया है कि शरीर में कितने ब्लड शुगर लेवल पर आपको कितना खतरा रहता है। 

क्रमांकब्लड शुगर लेवलमूल्यखतरा
1.बहुत कम< 50 mg/dlबहुत ज़्यादा
2कम50-70 mg/dlज़्यादा
3नार्मल80-100 mg/dlकोई खतरा नहीं 
4प्री-डायबिटिक101-125 mg/dlमध्यम
5उच्च 126-280 mg/dlज़्यादा
6बहुत उच्च 280-315 mg/dlबहुत ज़्यादा
7खतरनाक रूप से उच्च >315 mg/dlजान के लिए खतरा 

निष्कर्ष 

अब आप जानते हैं कि डायबिटीज हाई ब्लड शुगर के किस लेवल पर कहा जाता है। आपको यह भी पता है कि आपके शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने से आपको कितनी जान लेवा बीमारियाँ हो सकती है। 

अगर आपको और कोई परेशानी जैसे हाई बीपी, मोटापा इत्यादि भी है, तब आपको और भी ज़ादा सावधान रहने की ज़रूरत है। यह सब परेशानियाँ आपको और जोखिम में डाल सकती हैं।

मैं आपको सलाह देता हूँ कि यदि आपकी उम्र 40 से ज़्यादा है तो अपने ब्लड शुगर की जांच नियमित रूप से करवाते रहे और अगर वो थोड़ा भी बढ़ा हुआ आता है तो अपने डॉक्टर को दिखा लें। 

अगर आपको साथ में हाई बीपी या मोटापे की भी शिकायत है तो ज़रूर अपने डॉक्टर से सलाह लें। वही आपको आगे के इलाज के बारे में बताएंगे। खुद से कोई नुस्खे न करें। 

VIDEO CONSULTATION with Dr.Prashant (Fees Rs.1000)BOOK a video consultation
+ +